एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत ने मचाया तहलका.

एशियन गेम्स 2026 का 11वां दिन भारत के लिए किसी सपने से कम नहीं है. तीरंदाजी में भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई और फिर से गोल्ड अपने नाम किया. वुमेंस और मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इससे मेंस कंपाउंड टीम से भी उम्मीद बढ़ गई थी. फाइनल में उनकी भिड़ंत चीन से हुई. यह मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ और चीन की एक गलती से भारत ने स्वर्ण पदक जीता था. साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाया.

भारत ने जीता एक और गोल्ड मेडल

मेंस कंपाउंड टीम इवेंट में भारत के साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु का सेमीफाइनल में सामना साउथ कोरिया से हुआ. इस मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों ने प्रभावित किया और 236-229 से जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया. फाइनल में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार साबित हुआ. चीन से हुए गोल्ड मेडल मैच में भारत एक समय पीछे चल रही थी.अंतिम चरण से ठीक पहले भारत 178-179 अंक से पिछड़ रहा था. इसके बाद चीन ने एक बहुत बड़ी गलती कर दी. उन्होंने 8 पॉइंट का शॉट लगा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने कोई गलती नहीं की. भारतीय टीम ने अपनी बढ़त कायम रखी और अंत में 238-237 से जीत दर्ज की. चीन की आर्चरी टीम सिर्फ एक अंक से हार गई और उन्हें सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा.

भारत ने आज जीते चार टीम मेडल

एशियन गेम्स 2026 का आज का दिन भारत के लिए एकदम यादगार रहा है. उन्होंने तीरंदाजी में 3 और शूटिंग में 1 मेडल जीता है. नीचे आज के सभी गोल्ड मेडल जीतने वाले मुकाबलों के नतीजे दिए गए हैं:

  • महिला कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट: ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप ने चीन को 238-234 से हराया और गोल्ड मेडल जीता.
  • मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट: चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूटऑफ में साउथ कोरिया को हराया और गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए जगह भी पक्की की.
  • मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग टीम इवेंट: नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने गोल्ड मेडल जीता.
  • मेंस कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट: साहिल जाधव, कुशाल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने चीन को 238–237 से हराकर गोल्ड जीता.

बता दें कि एशियन गेम्स में भारत के अभी कुछ और मेडल मैच बाकी हैं. ऐसे में गोल्ड मेडल की टैली में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts