मुजफ्फरनगर। मैसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड की डिस्टिलरी इकाई रोहाना कलां में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का संचालन इकाई प्रमुख भारत सिंह की अध्यक्षता तथा सेफ्टी इंचार्ज मोहित कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण के महत्व का संदेश दिया।
रैली के दौरान कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ जीवन को बढ़ावा मिलता है और बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है। रैली में शामिल लोगों ने स्वच्छता ही सेवा है का संदेश देते हुए सभी से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इंडियन पोटाश लिमिटेड डिस्टिलरी के प्रबंधक उत्पादन एवं सीबीजी इंचार्ज शिवाकांत शर्मा, दिनेश बंसल, इलेक्ट्रिकल हेड विवेक शर्मा, मैकेनिकल इंचार्ज वसीम अहमद, मनोज कुमार, स्टोर इंचार्ज विश्वजीत त्यागी, कॉमर्शियल हेड संजीव सेठ, डीएम प्लांट इंचार्ज हरमिन्दर सिंह, निजी सचिव अशोक कुमार त्यागी तथा वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।















