प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक.

बांदा। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अफसरों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने साफ कहा कि सुस्ती बर्दाश्त नहीं होगी, हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए।बैठक में विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल और सीडीओ अजय कुमार पांडेय समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि बांदा सीमावर्ती जिला है, इसलिए खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर पैनी नजर रखी जाए। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने बताया कि समितियों पर खाद की जानकारी नहीं मिलती। इस पर मंत्री ने आदेश दिया कि रोज सुबह मीडिया और प्रचार माध्यमों से बताया जाए कि आज किस समिति पर खाद बंटेगी और किस पर नहीं, ताकि किसान परेशान न हों। बिजली विभाग को चेतावनी दी कि रोस्टर के अनुसार ही बिजली दी जाए। खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदलना ही होगा।

इसकी हकीकत परखने के लिए सीडीओ अन्य अधिकारियों के साथ एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देंगे। जल जीवन मिशन में 634 में से 622 सड़कों की मरम्मत पूरी हो चुकी है, शेष 3 किलोमीटर का काम तुरंत पूरा करने और पूरी सूची जनप्रतिनिधियों को देने को कहा गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।बरसात के बाद फैलने वाले संचारी रोगों को रोकने के लिए दवा छिड़काव, सीएमओ को दवाओं का स्टॉक पूरा रखने और पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंत्री ने एक करोड़ से अधिक लागत वाली सभी अधूरी परियोजनाओं की सूची मांगी है और कहा कि जो परियोजनाएं तैयार हैं, उनका लोकार्पण जनवरी से पहले हर हाल में कराया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts