सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरन’ के लिए तगड़ी प्लानिंग,

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के दो साल बाद साथ में एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं. इस कपल ने आज यानी 1 अक्टूबर को अपनी इस नई फिल्म का ऐलान किया है. फिल्म का नाम ‘तू है मेरी किरन’ है. ये एक इंटेंस लव स्टोरी होगी. फिल्म के ऐलान के साथ इसका फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज की तारीख भी बताई गई है. ऐलान के साथ फिल्म चर्चा में इसलिए भी आ गई क्योंकि ये रियल लाइफ कपल अब रील लाइफ में भी कपल बनकर नज़र आने वाला है.

सोनाक्षी और जहीर की ‘तू है मेरी किरन’ 23 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आप प्यार और जुनून के बीच कहां फर्क करेंगे?” इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का बज़ क्रिएट करने के लिए तगड़ी प्लानिंग कर ली है. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘तू है मेरी किरन’ का ट्रेलर डिजिटली रिलीज़ से पहले सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा.

इन फिल्मों के साथ चलेगा ट्रेलर

रिपोर्ट में सोर्स ने कहा, “2 अक्टूबर यानी कल का दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी बड़ा है. ऑडियंस दृश्यम 3, डिगर और वैरेटी जैसी नई फिल्म के साथ साथ पहले से चल रही द वन, एंजेर्स एंडगेम: एनकोर जैसी फिल्में देखने जाएंगे. इसके अलावा ये एक ऐसी फिल्म है, जो कि बड़ी स्क्रीन के लिए बनाई गई है. इसलिए मेकर्स ने सिनेमाघरों को अप्रोच किया और उनसे गुज़ारिश की है कि वो शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर चलाएं.”सोर्स ने बताया है कि डिजिटल स्पेस से पहले थिएटर में फिल्म के ट्रेलर को दिखाने से इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू होगी और लोगों में जिज्ञासा भी पैदा होगी. इसके कुछ दिनों के बाद फिल्म का ट्रेलर डिजिटली भी रिलीज़ कर दिया जाएगा.

सीबीएफसी से पास हुआ ‘तू है मेरी किरन’ का ट्रेलर

फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 16 सितंबर को 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 17 सेकेंड्स का होगा. इस फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है. इसे विशाल राणा, सर्वेश योगल, अश्विनी कुमार, मनोज दरक और नृपाल पटेल ने प्रोड्यूस किया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts