तीन अपराधियों को जुर्माना सहित सजा का ऐलान.

बाँदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान का बाँदा में बड़ा असर दिखने लगा है। पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में पुलिस की मजबूत विवेचना और कोर्ट में प्रभावी पैरवी के चलते एक ही दिन में अलग-अलग तीन मामलों में 3 अपराधियों को अदालत ने सजा सुना दी। सभी पर कुल 9 हजार 500 रुपये का जुर्माना और कारावास की सजा हुई।पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि योगी सरकार में अपराध करने के बाद बचना नामुमकिन है। अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, सजा भी तय है। आबकारी अधिनियम में अभियुक्त राजू पुत्र सुखनन्दन निवासी ग्राम कटरा को न्यायालय ने 5000 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया। थाना कोतवाली नगर के 20 साल पुराने मामले सड़क दुर्घटना में लिप्त अभियुक्त लवकुश पुत्र देशराज निवासी पैलानी डेरा,

थाना पैलानी को 6 माह के कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। तीसरे मामले में आबकारी अधिनियम में अभियुक्त सुखराज पुत्र देशराज निवासी मवई को 3000 रुपये के जुर्माने से दण्डित कराया गया। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुराने से पुराने मामलों में भी साक्ष्य संकलित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही है, ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। जनपद में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts