ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरकर वापस देश लौट चुकी हैं, लेकिन अभी भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सिर पर ताज लगाकर उन्होंने जैसे ही रैंप पर एंट्री ली, तो उनका क्रिस्टल से सजे ब्लैक ब्यूटी लुक में क्लासी अंदाज दिल जीत गया। यही नहीं वह क्राउन के साथ रैंप पर आने वाली इकलौती हसीना थीं, जो पूरे शो की हाइलाइट बन गया।
तभी को ऐश के सामने सुपरम़डल केंडल जेनर भी फीकी नजर आईं, जो TOI के अनुसार, 576 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। सुपरमॉडल का क्लासी और ग्लैमरस लुक ऐश को मात न दे सका और वह मिस वर्ल्ड वाला चार्म दिखाकर सबको इंप्रेस कर गईं। वेलवेट आउटफिट में उनका रॉयल और ड्रामेटिक लुक बढ़िया लगा।
मोहित राय ने किया स्टाइल
ऐश्वर्या लंबे समय से ब्यूटी ब्रांड L’Oréal पेरिस की एंबेसडर हैं और इसके इवेंट्स में अक्सर नजर आती हैं। अब वह ब्रांड के La Défilé इवेंट में पहुंचीं। जहां रैंप वॉक के लिए उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने बड़े क्लासी तरीके से स्टाइल किया। जहां उनके टू- पीस लुक की डिटेल्स कुछ ऐसी हैं-
- ड्रेस डिजाइनर- YARA SHOEMAKER (फॉल विंटर 2026/27 कलेक्शन)
- वर्क- गैलेक्सी इंस्पायर्ड क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट
- फैब्रिक- वेलवेट
- जूलरी- Diosa पेरिस
क्या पहना ऐश्वर्या ने?
ऐश्वर्या राय के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो उन्होंने ब्लैक कलर का स्ट्राइकिंग टू- पीस वेललेट सेट पहना है। इस लुक में स्ट्रक्चर्ड वेलवेट के साथ गेदर्ड ट्यूल डिटलिंग की गई है, जो आउटफिट को स्कल्प्टेड और बॉडी- कॉन्टूरिंग इफेक्ट दे रही है। वहीं, 3डी फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी ने ब्लैक आउटफिट में टेक्सचर और मूवमेंट ऐड किया।
हालांकि, इसका सबसे खास हिस्सा ड्रामेटिक क्रिस्टल- स्टडेड केप रहा। इसके बॉर्डर पर पर्ल और क्रिस्टल जैसे एम्बेलिशमेंट नजर आ रहे हैं। केप पर गैलेक्सी इंस्पायर्ड क्रिस्टल डिटेलिंग की गई है, जो पूरे लुक में शाइनी इफेक्ट ऐड कर गई।
डायमंड जूलरी की पेयर
आउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने जूलरी को ज्यादा हैवी नहीं रखा। उनके हाथ में कई सारी स्टेटमेंट डायमंड रिंग्स दिखीं, तो छोटे स्टड इयररिंग्स और सिर पर सजा ज्वेल्ड क्राउन लुक की हाइलाइट बना। वहीं, बरगंडी टोन वाले लंबे बाल, रेड लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और सटल मेकअप फीचर्स को एन्हांस कर रहा है। तभी तो ऐश्वर्या का ग्लैमरस रूप हेड टू टो परफेक्ट लगा।
अब केंडल पर डालिए नजर
अब अगर केंडल जेनर के लुक पर ध्यान दें, तो वह ब्लैक कलर का थाई- हाई स्लिट कट गाउन पहनकर आईं। हॉल्टर नेकलाइन वाले इस स्लीवलेस गाउन में वेस्ट के पास ड्रेप्ड डिटेलिंग दी गई है, तो स्लिट कट से ग्लैम कोशेंट को बढ़ाया। फ्लोई फैब्रिक और पीछे की ओर जाती लंबी ट्रेल ने आउटफिट को रनवे- रेडी बनाया। जिसे पहन उन्होंने भी क्लासी अंदाज में रैंप वॉक किया।
स्टाइलिंग को नहीं किया ओवर
केंडल ने अपने लुक की स्टाइलिंग को काफी मिनिमल रखा। उन्होंने ब्लैक स्ट्रैपी हाई हील्स और छोटे इयररिंग्स के साथ गाउन को स्टाइल किया। मिडिल पार्टेड ओपन हेयर, न्यूड-टोन लिप्स और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके ऑल-ब्लैक लुक को स्लीक और एलिगेंट फिनिश दी। हालांकि, ऐश का हीरों की चमक के साथ ग्लैमरस रूप यहां लाइमलाइट लूटने में सफल रहा।
क्यों ऐश्वर्या का लुक पड़ा केंडल पर भारी?
दोनों हसीनाओं के लुक में ऐश्वर्या का अंदाज ज्यादा ड्रामेटिक और डिटेल्ड नजर आया। केंडल का शीयर गाउन जहां मिनिमल और स्लीक था, वहीं ऐश के वेलवेट सेट में 3डी फ्रिंज, ट्यूल डिटेलिंग और क्रिस्टल केप सहित कई एलिमेंट ऐड किए गए। ऊपर से ज्वेल्ड क्राउन और रेड लिप्स ने लुक को ज्यादा थिएट्रिकल और स्टेटमेंट मेकिंग बनाया।















