POCSO एक्ट को लेकर छात्राओं को किया जागरूक.

मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों को लेकर विशेष जागरूकता एवं संवेदनशीलता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अपर जनपद न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-01 ज्योत्सना सिवॉच और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अर्चना ने छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

ज्योत्सना सिवॉच ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने तथा ऐसे मामलों में उनके अधिकारों और संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने छात्राओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, शोषण या अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने और ऐसी स्थिति में चुप न रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में छात्राएं अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल जानकारी दें और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान इंग्लिश मीडियम इंचार्ज फराह बतूल ने छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की पहचान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी असहज या संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत भरोसेमंद व्यक्ति से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सफिया रईस ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts