पिंकू पाल बने भाकियू तोमर के खतौली ब्लॉक सचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई.

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर निवासी पिंकू पाल को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें खतौली ब्लॉक सचिव नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पिंकू पाल को शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त ब्लॉक सचिव पिंकू पाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पिंकू पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर को 5100 रुपये की माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त ब्लॉक सचिव का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी पवन त्यागी, जिला अध्यक्ष चौधरी हनी बालियान, साजिद अल्वी, निखिल चौधरी, सद्दाम चौधरी, अमित, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वहीं, पिंकू पाल ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts