दक्षिणी नाइजीरिया में एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें 25 पैसेंजर और 7 क्रू मेंबर सवार थे. इसके बाद तेजी से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया. अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कोई नुकसान हुआ है या नहीं. नाइजीरिया के नागरिक उड्डयन मंत्री फेस्टस केयामो ने एक बयान में कहा कि एयरक्राफ्ट नाइजीरिया के इकोनॉमिक हब लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर था, जब यह ओंडो राज्य के इगबोकोडा इलाके में क्रैश हो गया.नाइजीरियाई एयर फोर्स ने एयरक्राफ्ट की पहचान ATR-42 के तौर पर की और कहा कि तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि एयरक्राफ्ट को कितना नुकसान हुआ है.
सुबह नौ बजे रडार से गायब हुआ था सैन्य विमान
केयामो ने कहा कि एयरक्राफ्ट सबसे पहले लोकल टाइम के हिसाब से सुबह करीब 9 बजे रडार से गायब हुआ था, और पता चला कि यह एडो राज्य से लागोस की अपनी ट्रिप के बीच में ही क्रैश हो गया था.मीडिया रिपोर्ट के अनुसारओन्डो स्टेट पुलिस कमांड के प्रवक्ता, DSP अबायोमी जिमोह, जिन्होंने अकुरे में पत्रकारों को घटना की पुष्टि की, ने बताया कि घटना से जुड़ी डिटेल्स अभी भी सामने आ रही हैं, और पूरी स्थिति का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं.जिमोह ने कहा ने कहा कि कमांड आम लोगों, खासकर इग्बोकोडा और आस-पास के समुदायों के लोगों से शांत रहने और बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी फैलाने से बचने की अपील करता है. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी, आम लोगों को ठीक से बता दिया जाएगा.
बेनिन से लागोस के मिशन पर था सैन्य विमान
नाइजीरियाई एयर फोर्स के अधिकारियों ने बताया है कि आज ओंडो स्टेट में क्रैश हुआ दुखद एयरक्राफ्ट, बेनिन से लागोस के मिशन पर था. जारी बयान में कहा गया कि जब यह हादसा हुआ, तब एयरक्राफ्ट बेनिन से लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर था. संबंधित अधिकारियों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहे हैं. बयान में कहा गया कि नाइजीरिया एयर फोर्स चल रहे सर्च और रेस्क्यू प्रयासों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.















