काजी को डिनर पर ले जाना चाहती हैं रीति,

‘बिग बॉस 20’ के घर में कब कौन किसका दोस्त बन जाए और कब कोई पीठ में छुरा घोंप दे, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. मिड-वीक एविक्शन में घर से बेघर हुईं कंटेस्टेंट रीति तिवारी डिजिटल के साथ खास बातचीत के लिए बैठीं, तो उन्होंने घर के तथाकथित ‘मास्टरमाइंड्स’ और ‘कैमरा लवर्स’ के चेहरों से नकाब उतारने में जरा भी देर नहीं लगाई. रैपिड-फायर राउंड में रीति ने जो खुलासे किए, वो ये बताने के लिए काफी हैं कि घर के अंदर रिश्तों की सच्चाई क्या है.इंटरव्यू के दौरान जब रीति तिवारी से पूछा गया कि अगर बिग बॉस उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को बिना किसी वोटिंग प्रक्रिया के सीधे घर से बाहर फेंकने की स्पेशल पावर दे देते, तो वे किसे चुनतीं? इस पर बिना एक पल गंवाए रीति ने माही विज का नाम लिया. रीति ने साफ शब्दों में माही विज को घर का सबसे बड़ा ‘मास्टरमाइंड’ करार दिया. रीति का मानना है कि माही घर के अंदर बहुत सोच-समझकर और पर्दे के पीछे से पूरा गेम चला रही हैं और अपने हिसाब से समीकरणों को मोल्ड करती हैं.

“अरिश्फा को हर वक्त सिर्फ फुटेज चाहिए”

घर में फुटेज और अटेंशन पाने की होड़ पर बात करते हुए रीति ने सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान पर सीधा तंज कसा. जब उनसे पूछा गया कि घर में सबसे ज्यादा फुटेज का भूखा और कैमरे के लिए ड्रामा करने वाला सदस्य कौन है? तो रीति ने कहा, “अगर सीधे शब्दों में कहें कि घर में हर वक्त किसे सिर्फ ये पड़ी रहती है कि वो हर फ्रेम में दिखे और सबसे ज्यादा नोटिस हो, तो वो नाम निश्चित रूप से अरिश्फा का है.”

यंग को ब्लॉक और काजी-गुल्लू के साथ डिनर

जब रीति के सामने एक पेचीदा सवाल रखा गया कि वो गुल्लू, काजी तौकीर और यंग डीएसए में से किसे ब्लॉक, किसे अनफॉलो और किसे डिनर डेट पर ले जाना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं यंग को तुरंत ब्लॉक करूंगी! आखिरकार उसने मुझे घर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई है, तो इतना बदला तो बनता है. रही बात गुल्लू और काजी की, तो वो दोनों मेरे दिल के बेहद करीब हैं, मैं उन दोनों को एक साथ बाहर डिनर पर ले जाना पसंद करूंगी.”

रीति तिवारी के इन बेबाक बयानों ने साफ कर दिया है कि भले ही वो घर से बाहर हो गई हों, लेकिन घर के अंदर चल रही गुटबाजी और साजिशों को उन्होंने बहुत करीब से और बारीकी से देखा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts