एशियन गेम्स में बिहार पुलिस के SI बाबी कुमार का कमाल,

जापान के आइची नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में सेपकटाकरा स्पर्धा में भी देश का एक और पदक पक्का हो गया है।टीम गेम में राजधानी के बाबी कुमार के खेल की बदौलत भारत ने गुरुवार को क्वाड इवेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इसके साथ ही कम से कम एक पदक देश के नाम दर्ज हो गया है।

गुरुवार को खेले गए टीम गेम के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम ने कोर्ट पर जबर्दस्त फुर्ती और तालमेल का परिचय देते हुए वियतनाम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस अहम जीत में बाबी कुमार के तेजतर्रार खेल और सटीक रक्षण ने विपक्षी खिलाड़ियों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर

बिहार सेपकटाकरा संघ के सचिव करुणेश कुमार ने बताया कि इससे पहले खेले गए लीग मुकाबले में भी टीम इंडिया पूरे फार्म में दिखी थी, जहां उसने लाओस की टीम को 2-0 के सीधे सेटों में धूल चटाई थी।

मूल रूप से पटना के कंकड़बाग इलाके के रहने वाले बाबी सरकार की खेल नीति ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके भाई सनी भी सेपकटाकरा खिलाड़ी हैं और खेल कोटे से बिहार पुलिस में एसआइ हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts