पुलिस ऑफिसर बनकर सनी देओल देंगे विजय वर्मा को टक्कर!

बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल के लिए साल 2026 काफी मिलाजुला रहा. इस साल उनकी तीन फिल्में आईं. जिनमें से एक यानी ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, जबकि ‘बंटवारा 1947’ फ्लॉप हो गई. इसके अलावा उनकी एक फिल्म सीधे ओटीटी स्ट्रीम हुई, जो ‘इक्का’ थी. बॉक्स ऑफिस पर मिक्स रिस्पॉन्स के बावजूद सनी देओल के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. लगातार बड़े बैनर की फिल्मों में काम कर रहे हैं. फिलहाल हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एंटनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है.हाल ही में वैरायटी इंडिया पर एक खबर छपी. जिससे पता लगा कि सनी देओल ने अपनी अपकमिंग हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एंटनी’ की शूटिंग पूरी कर ली है. बिजी शेड्यूल के बीच उन्होंने यह काम कंप्लीट किया है. वहीं, अब मेकर्स कोरियोग्राफर विजय गांगुली के साथ एक मॉन्टेज सॉन्ग शूट करेंगे.

कब रिलीज होगी सनी पाजी की फिल्म?

‘एंटनी’ में सनी देओल के साथ साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका अहम रोल में हैं. वहीं, विजय वर्मा भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म से बालाजी गणेश अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. जो इससे पहले डायरेक्टर ए आर मुरुगादास के असिस्टेंट रह चुके हैं. मार्च में ही पिक्चर का शूट शुरू कर दिया गया था, जो कि अब पूरा हो चुका है. जल्द ही फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया जाएगा. साथ ही चर्चा है कि 2027 में फिल्म रिलीज होगी. पर अबतक रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है.

क्या है फिल्म की कहानी?

दरअसल फिल्म की कहानी गोवा के बैकड्रॉप पर बेस्ड बताई जा रही है. जिसमें सनी देओल एक जाबांज पुलिस अफसर के किरदार में होंगे. वहीं, उनका मिशन गोवा में फैले एक खतरनाक क्राइम सिंडिकेट को खत्म करना है. फिल्म में गाड़ियों का चेज सीक्वेंस और बीच पर होने वाले खतरनाक स्टंट्स भी शामिल हैं.

इन दो फिल्मों में भी दिखेंगे सनी पाजी

सनी देओल अपनी कई बड़ी फिल्मों पर लगातार काम कर रहे हैं. हालांकि, वो जल्द ही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हनुमान का रोल करते दिखेंगे. जिसके लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. इसके अलावा ‘गबरू’ नाम की एक फिल्म भी आने वाली है. जिसका पोस्टर इसी साल रिलीज हुआ था. यहां तक कि रिलीज डेट का ऐलान भी हुआ था, लेकिन फिल्म पोस्टपोन हो गई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts