नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार.

बांदा। नरैनी में रिश्तेदारी निभाने आए दो युवकों ने ही रिश्तों को तार-तार कर दिया। बीते दिनों गांव में गणेश पंडाल देखने गई 15 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर सुनसान स्कूल में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों दरिंदों को नरैनी पुलिस ने देर शाम महाराजपुर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिस्ता के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनकी पहचान रामहित और उमेश उर्फ सज्जन के रूप में की है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हो गई है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि मामला दर्ज होते ही इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा की टीम को लगाया गया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट में केस दर्ज किया और 24 घंटे के अंदर दोनों को महाराजपुर पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts