स्वच्छता में सहभागिता से ही बनेगा स्वच्छ और विकसित भारत.

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं सचिव जिला गंगा समिति अभिनव राज के मार्गदर्शन में पीआर पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की थीम “स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय पर विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हर्ष, आर्या कौशिक, अनुष्का पाल, चेतन्य गुप्ता एवं आर्यन को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को कैप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों के साथ “स्वच्छ पाठशाला” के तहत स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधा संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, जल की बचत करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। छात्रा कनक ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रधानाचार्य अनघ सिंघल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts