तूफान से फसल नुकसान और फसल बीमा योजना की मंडल स्तरीय समीक्षा.

सहारनपुर स्थित संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक सांख्यिकी निदेशालय प्रमोद कुमार ने की। बैठक में सहारनपुर मंडल के जनपदों में पिछले दिनों आए तूफान के कारण फसलों को हुए नुकसान की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही किसानों को उपलब्ध कराई जा रही फसल बीमा योजना की प्रगति और उससे संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली गई।

बैठक में अधिकारियों ने जनपदवार फसल नुकसान से संबंधित स्थिति और अब तक किए गए सर्वेक्षण की जानकारी प्रस्तुत की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तूफान एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई समय से पूरी हो सके। बैठक में फसल बीमा योजना से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण और किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सहारनपुर मंडल के उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मंडल सांख्यिकी अधिकारी और सभी अपर सांख्यिकी अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सहारनपुर के जिला समन्वयक नितेश कुमार, शामली के जिला समन्वयक राम गुलाम तथा मुजफ्फरनगर के जिला समन्वयक गिरीश अनेजा ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों की स्थिति से संबंधित जानकारी साझा की। बैठक में फसल नुकसान का सही आंकलन, संबंधित अभिलेखों के संधारण और फसल बीमा योजना के तहत किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से किए जाने पर जोर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts