साइबर अपराध और मिशन शक्ति को लेकर जागरूकता गोष्ठी.

मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सऐप संदेश, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक विवरण, पासवर्ड अथवा निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने या नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने या वापस कराने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सकती है। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं। आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts