शुकतीर्थ गंगा घाट पर 25 हजार दीपों से जगमगाया देव दीपावली का पर्व, भव्य दीपोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। देव दीपावली के पावन अवसर पर शुकतीर्थ गंगा घाट पर 25 हजार दीपों से सजा एक भव्य दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा गंगा घाट दीपों की सुनहरी आभा से आलोकित हो उठा, जिससे वातावरण भक्ति और आनंद से भर गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गंगा आरती में भाग लेकर दीपदान किया और गंगा मैया से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।शुकतीर्थ गंगा घाट पर आयोजित इस दीपोत्सव कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक प्रस्तुत किया, बल्कि जिले में एकता, सौहार्द और संस्कृति की अद्भुत छटा भी बिखेरी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts