मिलेट्स व्यंजन कार्यक्रम 9 सितंबर को, पोषण और स्वास्थ्य पर होगी चर्चा.

मुजफ्फरनगर। जनपद में मोटे अनाज यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने और लोगों को इसके पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से 9 सितंबर को श्री राम डिग्री कॉलेज में मिलेट्स व्यंजन रेसिपी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। आयोजन में किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, गृहणियों, होटल एवं रेस्तरां व्यवसायियों, कृषि और गृह विज्ञान के विद्यार्थियों सहित जिले के नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स से तैयार स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को अलग-अलग मिलेट्स से व्यंजन तैयार करने की रेसिपी भी बताई जाएंगी। इसके अलावा मिलेट्स के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर गोष्ठी आयोजित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा और कृषि विज्ञान केंद्र बघरा से आमंत्रित कृषि वैज्ञानिक मोटे अनाज के उपयोग, पोषण मूल्य और दैनिक आहार में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आयोजन के दौरान किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। किसान मिलेट्स की खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण और उपयोग से जुड़े सवाल विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे। कृषि विभाग की ओर से कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts