12 घंटे में चोरी का खुलासा, गेंहू,इन्वर्टर,बैट्री बरामद.

बांदा। जनपद में अपराधियों की खैर नहीं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के सख्त निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत थाना कमासिन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। थाना कमासिन क्षेत्र के रहने वाले देवकीनंदन और आदित्य ने थाने पर आकर अपने घरों में हुई चोरी की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में टीमों को लगा दिया।

मुखबिर की सूचना पर थाना कमासिन पुलिस ने रात में पं. केदार नाथ डिग्री कॉलेज, ग्राम पछौहा रोड के पास से घेराबंदी कर दो शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त भैरव पुत्र माताबदल निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन, व राजाभैया पुत्र माताबदल निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन का निवासी हैं। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।पुलिस ने चोरी किया गया- 105 किलोग्राम गेंहू, 30 किलोग्राम चना, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक लोहे की कढ़ाही, 2500 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts