साल जॉन सीना ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट.

WWE अब जॉन सीना के बिना अधूरा लग रहा है. उन्होंने कई सालों तक फैंस का खूब मनोरंजन किया. उनकी फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. हर जगह उन्हें प्यार मिलता है. आज भी वो रिंग में आते हैं तो दर्शक खुशी से उछल पड़ते हैं. पिछले साल जॉन सीना ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया. सभी को लगा था कि वो कुछ साल और काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने करियर का आखिरी मैच भी लड़ लिया. खैर सीना ने अब जाकर खुलासा किया है कि उन्होंने WWE से रिटायर होने का फैसला क्यों लिया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.2025 में पूरे साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चला. उन्होंने अपने पुराने विरोधियों का सामना किया. साथ ही साथ कुछ रिकॉर्ड भी कायम किए. सीना ने अपना पूरा वक्त WWE फैंस को दिया. वो WWE के साथ खाल पल बिताना चाहते थे. अन्य रेसलर्स ने भी उनका पूरा समर्थन किया. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें ट्रिपल एच ने क्रिएटिव फ्रीडम दी थी. वो जैसा चाहते थे वैसा ही किया. ब्रॉक लैसनर ने भी उनसे लड़ने के लिए वापसी की. लैसनर के खिलाफ सीना को हार का सामना करना पड़ा.

सीना ने खोला बड़ा राज.

WrestleRant को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर सीना ने रेसलिंग करियर को लेकर खुलकर बात की. हर सवाल का जवाब उन्होंने दिया. उनसे रिटायरमेंट को लेकर भी पूछा गया था. सीना ने साफ कहा कि शरीर ने उनका साथ नहीं दिया और इस वजह से रिटायरमेंट लेना पड़ा. सीना ने कहा, “सच कहूं तो मैंने एक ही बात से रिटायरमेंट लिया. वो है शरीर पर पर पड़ने वाला असर

सीना की फिजिक हो गई थी खराब

सीना ने कई सालों तक रेसलिंग की. इसका असर उनकी बॉडी पर भी पड़ा. उनकी सर्जरी भी चुकी हैं. सीना ने आगे कहा, ” एक बात ये साफ थी कि फिजिकल रूप से मैं अब पहले जैसा बिल्कुल नहीं रहा. मेरी रफ्तार और इनर्जी भी कम हो गई है. मेरी ताकत भी घट गई है. इस वजह से मुझे फैसला लेना पड़ा. मैंने खुद ही फैसला लिया कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.”

सीना बीच-बीच में नज़र आते रहेंगे

सीना इन-रिंग एक्शन से दूर हो गए हैं लेकिन उन्होंने WWE के साथ नाता नहीं तोड़ा है. वो कंपनी के साथ अभी भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं. सीना बीच-बीच में आते रहेंगे. इस साल रेसलमेनिया 42 के होस्ट सीना ही थे. उनके आने से शो को चार चांद लग गए थे. सीना का इस्तेमाल आगे भी कंपनी द्वारा किया जाएगा. वो एक टूर्नामेंट का आयोजन भी करने वाले हैं, जिसके बारे में पूरी जानकारी कुछ ही समय बाद दे दी जाएगी.

सीना को कब मिलेगा खास सम्मान?

जॉन सीना हॉल ऑफ फेम में शामिल होना डिजर्व करते हैं. उनका करियर ऐतिहासिक रहा है. अगले साल उन्हें ये सम्मान दिया जा सकता है. रेसलमेनिया के टाइम पर सेरेमनी का आयोजन होता है. अगले साल का रेसलमेनिया सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर सीना शिरकत कर सकते हैं. कंपनी इस तरह उनका प्रयोग कर तगड़ा बिजनेस भी कर सकती है. सीना को देखकर सऊदी के फैंस खुश हो जाएंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts