आशादीप संस्थान में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान.

मुजफ्फरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर ईरा की ओर से संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान को निरंतर सहयोग और योगदान देने के लिए इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर ईरा का आभार व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष उषा राणा, सचिव संतोष भीम, आईपीपी उषा गर्ग, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल एवं बबीता सिंघल ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। सचिव आरके गोयल, उप मंत्री पीके गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य रामबीर सिंह ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में रीना चौधरी, जीवनी बंसल, मीना सिंह, शारदा शर्मा, नीलम मित्तल, केलिस कल्याणी, सोनिया, सुमन और प्रतीक का विशेष सहयोग रहा। अंत में रामबीर सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts