जीतकर भी फिर खाली हाथ रह जाएगी टीम इंडिया,

इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप में हिस्सा ले रही है और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। फाइनल में अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीतती है तो वह भी पुरुष टीम की तरह खाली हाथ रह सकती है। यानी बिना ट्रॉफी के।इसका कारण हैं एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी। नकवी के कारण ही पिछले साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप जीतने वाली भारत की पुरुष टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है। यही हाल महिला टीम का भी हो सकता है।

फाइनल में जाएंगे नकवी

दरअसल, एसीसी चेयरमैन होने के नाते नकवी महिला एशिया कप के फाइनल में भी जाएंगे और ट्रॉफी देंगे, लेकिन भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी ये बात भी वो जानते हैं। ऐसे में नकवी जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा कर सकते हैं जहां भारत जीतकर भी खाली हाथ रह जाए। जियो सुपर स्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है कि नकवी 13 सितंबर को होने वाले महिला एशिया कप के फाइनल में जाएंगे और विजेता को ट्रॉफी देंगे। अगर टीम इंडिया फाइनल में जाती है और विजेता बनती है तो जाहिर है वह नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी।इसका कारण भारत का पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध है जिसके लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी।

नहीं मिलाए थे हाथ

हरमनप्रीत कौर की टीम ने सेमीफाइनल में तो जगह पक्की कर ली है और वह फाइनल में जाने की दावेदार भी है। भारतीय टीम का सामना हाल ही में पाकिस्तान से हुआ था जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसकी शुरुआत पिछले साल एशिया कप से पुरुष टीम ने की थी जो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts