हनुमान अंश ने कामयाबी के मामले में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया है। पांचवें वीकेंड पर निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस मूवी ने धुआंधार कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है।इसके साथ ही हनुमान अंश ने पांचवें वीकेंड में कमाई के मामले बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की टॉप-5 मूवीज को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि हनुमान अंश के आगे कौन-कौन सी मूवी परास्त हुई हैं।
हनुमान अंश ने तोड़ा इन पांच मूवीज का रिकॉर्ड
7 अगस्त 2026 को फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के 31वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया, जिसकी मदद से अब नीम करोली बाबा की इस बायोपिक फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 115 करोड़ का पार पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की तरफ से हनुमान अंश के पांचवें वीकेंड के कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड एक्स पर साझा किया गया है। जिसके मुताबिक पांचवें वीकेंड के मौके पर हनुमान अंश ने कुल 45.60 करोड़ का कारोबार किया है और कमाई के मामले में एक नया इतिहास रचा है। इस आधार हनुमान अंश अब सिनेमा जगत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने पांचवें वीकेंड में इतनी अधिक कमाई की है। इस मामले में इस धार्मिक फिल्म ने पांच मूवीज को पीछे छोड़ा है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
वर्ल्डवाइड रिलीज होगी हनुमान अंश
आपको बता कि भारत में धूम मचाने के बाद अब हनुमान अंश विदेशों में भी धमाल मचाती हुई दिखेगी। मालूम हो कि 11 सितंबर से नीम करोली बाबा की इस बायोपिक मूवी को ग्लोबली सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।























































