शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकता है हाई यूरिक एसिड का असर

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में कहां-कहां दर्द होता है? आइए NHS से जानते हैं कैसे दिखते हैं यूरिक एसिड में लक्षण और कैसे मिलेगी राहत?अच्छी सेहत आज के वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी बीमारी या हेल्थ से जुड़ी समस्या से परेशान है. इन्हीं समस्याओं में एक है यूरिक एसिड की परेशानी, जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही है. इस स्थिति में मरीज को शरीर के कुछ अंगों में तेज दर्द होता है, जिससे रात की नींद तक प्रभावित हो जाती है.हालांकि, कई लोग शरीर में होने वाले दर्द को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं और किसी दूसरी समस्या से जोड़ लेते हैं; लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि यह दर्द यूरिक एसिड बढ़ने के वजह से हो रहा है. आइए जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है.

यूरिक एसिड की समस्या कैसा परेशान करती है ?

गाउट गठिया का एक पुराना रूप है, जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण हो सकता है. Harvard Health Publishing के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो यह टिशू, खासकर जोड़ों में जमा हो सकता है. कभी-कभी यूरिक एसिड जोड़ों में सुई जैसी नुकीली क्रिस्टल के रूप में बनने लगता है और इन क्रिस्टल के कारण शरीर में सूजन पैदा होने लग सकती है, जिससे लालपन और दर्द की समस्या होने लगती है. इस स्थिति को गाउट अटैक भी कहते हैं. जानकारी के अनुसार, इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना सेहत पर असर डाल सकता है और व्यक्ति को दर्द जैसी समस्या का देर तक सामना करना पड़ सकता है.

यूरिक एसिड बढ़ने पर सिर्फ अंगूठे पर नहीं यहां भी दिखता है असर

  • NHS के अनुसार, अगर आप सोच रहे हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या में सिर्फ अंगूठे में दर्द होता है, तो आपको बता दें कि इसके अलावा भी इसके कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इसमें;
  • अचानक जोड़ों में तेज दर्द होना
  • पैर के अंगूठे में, पैरों में, टखने, हाथ, कलाइयां, कोहनियां या घुटने में दर्द हो सकता है.
  • इसके अलावा, प्रभावित जोड़ के ऊपर की त्वचा गर्म, सूजी हुई और लाल हो जाती है.

यूरिक एसिड के दर्द से कैसे मिलेगी राहत?

  • अब सवाल उठता है कि जब किसी व्यक्ति को अचानक यूरिक एसिड के कारण दर्द होता है, तो वह क्या करे? NHS के अनुसार, अगर कुछ उपायों को अपनाया जाए, तो कुछ वक्त के लिए राहत मिल सकती है.
  • आपको जो दवा बताई गई है, उसे जल्द से जल्द लें.
  • आराम करें और प्रभावित अंग को थोड़ा ऊपर उठाकर रखें.
  • जोड़ को ठंडा रखें, एक बार में 20 मिनट तक तौलिये में लपेटकर आइस पैक लगाएं.
  • खूब पानी पिएं (जब तक कि डॉक्टर आपको ऐसा न करने के लिए न कहें).
  • कोशिश करें कि रात में प्रभावित जोड़ पर बिस्तर की चादर या कंबल न पड़े.

 

 

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts