बांदा में तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिसंडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मारपीट और अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना बिसंडा क्षेत्र के कस्बा ओरन निवासी कुलदीप ने पुलिस को सूचना दी थी कि रात में कस्बे के कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना बिसंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारपीट और अवैध असलहे से फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपी गोलू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है। जनपद में किसी भी कीमत पर अवैध हथियार और अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर,04 जिंदा कारतूस 315 बोर,01 मिस कारतूस 315 बोर,01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त गोलू उर्फ नीरज पुत्र हरिनारायण निवासी कस्बा बिसंडा, थाना बिसंडा, जनपद बांदा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts