युवक की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या.

बाँदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 21 वर्षीय युवक आलोक की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।मृतक के पिता सूरज प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे की हत्या जगन्नाथ उर्फ गेद्दू ने की है। आरोप है कि जगन्नाथ ने डंडे से पीट-पीटकर आलोक को मार डाला, जबकि राजा भैया उर्फ राजा ने शव को घर के दरवाजे पर फेंकने में उसका साथ दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आलोक आरोपी राजा भैया के घर में उसकी पत्नी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान राजा भैया घर पहुंच गया। अपने घर में आलोक को देखकर वह आगबबूला हो गया और उसे दौड़ा लिया। आरोप है कि पीछे से डंडे से कई वार किए गए, जिससे मौके पर ही आलोक की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मर्चरी भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी मामले में जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts