पुलिस लाइन में गूंजी शहीदों की शौर्य गाथा.

बांदा। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद कर पूरा बांदा भावुक हो गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बांदा में भव्य परेड का आयोजन किया गया, जहां शहीदों की कुर्बानी को नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल मौजूद रहे। सभी राजपत्रित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परेड के दौरान माहौल पूरी तरह से गमगीन और सम्मान से भरा था। सायरन बजते ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया।डीआईजी राजेश एस ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक पूरे भारत वर्ष में 154 पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए हैं।

21 अक्टूबर 1959 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया, जब लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। उस हमले में दस जवान शहीद हो गए थे और 7 घायल हुए थे। तभी से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।डीआईजी और एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और कहा कि पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है।कार्यक्रम में मौजूद हर जवान की आंखें नम थीं और जुबां पर एक ही बात थी -शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts