अवैध गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार.

बांदा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कालिंजर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो किलो 300 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला देर रात्रि का है। थाना कालिंजर पुलिस रोज की तरह गश्त और चेकिंग पर थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम गिरधरपुर रोड पर दो लोग अवैध गांजा लेकर खड़े हैं और कहीं सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही कालिंजर पुलिस ने तत्काल गिरधरपुर रोड ट्रांसफार्मर के पास घेराबंदी की और दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल दो किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।

पूरे अभियान पर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने बयान देते हुए कहा जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण तथा बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा दो किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जनपद में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना पुत्र किशोरी दास निवासी ग्राम तरहटी, थाना कालिंजर, जनपद बांदा व बलवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सौता, थाना कालिंजर, जनपद बांदा का निवासी हैं।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कालिंजर पर एनडीपीएस एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी पलाश बंसल की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts