डीएम-एसपी ने पीस कमेटी के साथ किया मंथन.

बाँदा। आगामी देवी प्रतिमा विसर्जन, दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बांदा पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक बांदा शपलाश बंसल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पैनी नजर रहेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और अपने क्षेत्रों में शांति और भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।जिलाधिकारी अमित आसेरी ने भी सभी से आपसी सहयोग से त्योहार मनाने की अपील की।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts