मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस का संदेश सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें.

मुजफ्फरनगर। सड़क पर कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी जिंदगीभर का दर्द दे सकती है। इसी संदेश के साथ मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक कर रही है। “ऑफिस से घर ही तो जा रहे हो, जल्दी किस बात की है?” संदेश के जरिए वाहन चालकों को याद दिलाया जा रहा है कि घर पर कोई उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में कुछ मिनट पहले पहुंचने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना समझदारी नहीं है।

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे से जोड़कर प्रस्तुत इस संदेश का उद्देश्य वाहन चालकों को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है। दिनभर की थकान के बाद घर लौटते समय जल्दबाजी, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी गंभीर सड़क हादसों का कारण बन सकती है। एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है और अपनों को जिंदगीभर का दर्द दे सकती है।यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और सड़क पर दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के स्तर से भी अभियान पर जोर दिया गया है। यातायात पुलिस का संदेश है कि मंजिल तक जल्दी पहुंचने से ज्यादा जरूरी सुरक्षित पहुंचना है। देर से घर पहुंचना मंजूर है, लेकिन सुरक्षित घर लौटना जरूरी है, क्योंकि आपकी जिंदगी अनमोल है और घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts