प्रेमानंद महाराज को लेकर फलाहारी बाबा के दावों पर विराट कोहली का पहला बयान,

विराट कोहली की टीम ने आधिकारिक बयान में दावा किया कि फलाहारी महाराज की ओर से लगाए गए आरोप तथ्यहीन और फर्जी हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरे श्रद्धाभाव से प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं.प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोदी की मौत के बाद से केलीकुंज आश्रम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच आश्रम केलीकुंज को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने बड़ा दावा कर दिया था, जिससे सनसनी फैल गई. फेमस क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आते रहे हैं. दोनों को लेकर फलाहारी महाराज का दावा था कि उन्हें पांच करोड़ रुपये में बुलाकर प्रेमानंद महाराज को प्रसिद्ध करने का प्रयास किया गया. इसको लेकर अब विराट कोहली की तरफ से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है.

विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा, “हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं. हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या आगे बढ़ाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें.”प्रेमानंद महाराज को लेकर फलाहारी बाबा के दावों पर विराट कोहली का पहला बयान, क्या कहा?

क्या थे फलाहारी महाराज के आरोप?

फलाहारी महाराज ने विराट कोहली को लेकर कई दावे किए जिनमें उन्होंने कहा कि राजस्थान की एक कंपनी है जो प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ में लेकर आई थी. अब उस कंपनी के लोग संत बनकर आश्रम में घुस गए हैं और प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं.

फलाहारी महाराज ने यह भी दावा किया था कि संत प्रेमानंद महाराज हिंदू और सनातन धर्म के लिए बेहद जरूरी हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए खुद फलाहारी महाराज अपनी किडनी देने को तैयार हैं, लेकिन एक सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज को माफिया से दूर रहने की जरूरत है. कुछ माफिया उन्हें बदनाम करना चाहते हैं. ऐसे में फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद को गोवर्धन गिरिराज जी बुलाने की बात कही थी. फिलहाल, विराट कोहली की टीम ने खुद से जुड़े इन सभी आरोपों का खंडन किया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts