भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने 2-1 से बढ़त बनाई है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 हमेशा चर्चा में रहती है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे हुए हैं. भारतीय सरजमीं पर अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है. हर कोई उन्हें खिलाने की मांग कर रहा है. संजू सैमसन की जगह उन्हें प्लेइंग-11 में खिलाने की बात की जा रही है. संजू सीनियर खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी जगह अभी भी पक्की नहीं लग रही है. संजू बिल्कुल भी कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं. अब तो आंकड़े भी गवाही दे रहे हैं कि उनकी जगह सूर्यवंशी को मौका दिया जाए.
संजू सैमसन की खराब फॉर्म
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए नॉकआउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. टीम को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान था. हालांकि इसके बाद संजू का प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा है. ज्यादातर मौकों पर वो जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए. कुछ बढ़िया पारियां उन्होंने खेली हैं. इसके बावजूद अभी तक उनकी जगह टीम में पक्की नहीं है. उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक मैच में रन बनाना और इसके बाद अगले तीन मैचों में फ्लॉप रहना. ये ही उनका अभी तक नियम रहा है.टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संजू का फॉर्म बहुत ही खराब रहा है. 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वो सिर्फ 264 रन ही बना पाए हैं. उनका औसत 20.3 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 158.08 का है. उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि 9 इनिंग में वो 12 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं. संजू ने वर्ल्ड कप में 5 पारियों में 321 रन बनाए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संजू ने कितनी खराब बल्लेबाजी की है. इसके बावजूद मैनेजमेंट ने अभी तक उनके ऊपर भरोसा जताया है.
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की दमदार बैटिंग
अभिषेक शर्मा को बाहर करने का कोई मतलब नहीं बनता है. 2026 उनके लिए शानदार रहा है. लगातार उन्होंने रन बनाए हैं. कई रिकॉर्ड भी वो अपने नाम कर चुके हैं. बतौर ओपनर उन्होंने खुद को साबित किया है. वर्ल्ड कप के बाद 31.47 की औसत से अभिषेक 598 रन बना चुके हैं. उनके ऊपर सवाल बिल्कुल भी खड़े नहीं होंगे. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल किया है. इसकी बदौलत ही उन्हें टीम इंडिया की टी20 टीम में जगह मिली. सूर्यवंशी अपने शुरुआती 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.75 की औसत से 246 रन बना चुके हैं. कहीं ना कहीं लगता है कि अब सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मैनेजमेंट ने संजू की जगह खिलाना चाहिए.















