अखरोट या बादाम…सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सूखे मेवे खासतौर पर अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें बादाम और अखरोट सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक नट्स माने जाते हैं। दोनों ही नट्स में विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बादाम और अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के मौसम में इनका सेवन शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ एनर्जी भी प्रदान करता है।

बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और मोनोसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है, बाल मजबूत होते हैं और इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है। वहीं अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी6, विटामिन ई, आयरन, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अखरोट दिमाग के लिए बेस्ट नट्स माने जाते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है और याददाश्त को मजबूत करता है।

अगर तुलना की जाए तो बादाम हड्डियों और स्किन के लिए लाभकारी हैं, जबकि अखरोट दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में दोनों का संतुलित सेवन सबसे अच्छा विकल्प है। सुबह खाली पेट भिगोए हुए 4-5 बादाम और 1-2 अखरोट खाना शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ संपूर्ण पोषण भी देता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts