जनपद में प्रभावित धान की फसल की जांच पड़ताल के लिए मंत्री ने जिलाधिकारी को दिया निर्देश

पैलानी/बांदा। बीते दिनों जनपद में मूसलाधार बारिश से जनपद के किसानों की बोई धान की फसल के क्षतिग्रस्त हो जाने को लेकर जिलाधिकारी जे. रीभा को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की पांच तहसीलों बांदा ,बबेरू , नरैनी ,पैलानी और अतर्रा के किसानों ने धान की फसल बोई थी जो पककर तैयार हो गई है और अचानक अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसले बर्बाद हो गई है जिसको लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जिला अधिकारी जे रीभा को जनपद की सभी तहसीलों में प्रभावित किसानों की धान की फसलों का स्थलीय सर्वे कराए जाने को लेकर निर्देशित किया है बता दे कि बीते दिनों मूसलाधार बारिश से किसानों की बोई धान की फसल बर्बाद हो गई है जिसको लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री ने किसानों की बोई धान की फसल का स्थलीय निरीक्षण कराए जाने को लेकर निर्देशित किया है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों के किसान अपनी खतौनी तहसील से निकालकर तैयार रखें अधिकारियों के मांगे जाने पर तत्काल दे जिससे क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा समयबद्ध तरीके से मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts