चोरी की घटना का सफल अनावरण-अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना पैलानी पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को चोरी के सामान साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पिपरहरी के रहने वाले ज्वाला प्रसाद ने 29 अगस्त 25 को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा 28 अगस्त 25 की रात्रि को चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना पैलानी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इस क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को अलोना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है । जिसके आधार पर अन्य साथी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये आभूषणों को गलाकर तैयार की गई करीब 6.5 लाख रुपये की ठोस पीली धातु को बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हेमन्त पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी ग्राम महेरा थाना बिवार जनपद हमीरपुर है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts