राहुल गांधी : हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी, ब्राजील की मॉडल की फोटो दिखाकर कही वोटिंग धांधली की बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए। राहुल ने इस दौरान मीडिया के सामने ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह महिला अलग-अलग नामों से 22 बार वोट डाल चुकी है। उन्होंने बताया कि महिला के नाम कभी सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि और विल्मा बताए गए, लेकिन जांच में पता चला कि यह वास्तव में ब्राजील की एक मॉडल है।

राहुल ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, “यह महिला कौन है, कहां से आई और कैसे इतने नामों से वोट डाल सकी?” वहीं, केरल कांग्रेस ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि ब्राजील की नागरिक मैथियस फेरोरो ने हरियाणा में 22 नामों से वोट डाला, जो चुनाव में भारी गड़बड़ी का सबूत है। हालांकि, बाद में यह जानकारी सामने आई कि मैथियस फेरोरो वास्तव में एक फोटोग्राफर हैं, मॉडल नहीं।राहुल के इस दावे के बाद सियासी गलियारों और सोशल मीडिया में हलचल मच गई है। लोग इस रहस्यमयी महिला की असलियत जानने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

राहुल के आरोपों पर क्या बोली बीजेपी?

राहुल के वार के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया. उन्होंने राहुल के आरोपों में दम नहीं होता. राहुल गांधी ने अपनी विफलता छुपाने के लिए प्रेस को एड्रेस किया. पिछले सत्र में एक महिला का नाम टीशर्ट पर छपवाकर घूमते रहे. बाद में उस महिला ने आपत्ति जताई. आज एक विदेशी महिला का नाम ले रहे थे. वो विदेश जाते रहते हैं. वहां से जो प्रेरणा मिलती है उसको बताते रहते हैं और समय व्यर्थ करते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts