मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा को मिला ‘ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड’

मुजफ्फरनगर। चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च (CW-CIR) द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को उनकी वर्षों की निष्ठा, समर्पण और असाधारण नेतृत्व के लिए दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

‘ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड’ देश के उन प्रतिष्ठित अधिकारियों को सम्मानित करने का एक माध्यम है जिन्होंने शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इस सम्मान का उद्देश्य केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक उत्कृष्टता का एक राष्ट्रीय मानक स्थापित करना भी है। साथ ही, यह पुरस्कार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं और परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रेरित करने का कार्य करता है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सशक्त नेतृत्व और निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।

संजय कुमार वर्मा को यह सम्मान पुलिस सेवा में उनके असाधारण योगदान, अनुशासन, टीम भावना और जनता के प्रति समर्पित दृष्टिकोण के लिए दिया गया। उनकी नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता ने मुजफ्फरनगर पुलिस को नई पहचान दिलाई है। उनके कार्यों ने न केवल पुलिस बल को प्रेरित किया है, बल्कि प्रशासनिक सेवा में युवाओं के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts