शाहपुर: हाईटेंशन लाइन टूटने से कॉलेज में लाखों का नुकसान, विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

शाहपुर में अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे से कॉलेज की इमारत में करंट दौड़ गया और परिसर में लगे सोलर पैनल सहित लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। हालांकि, उस समय छात्र और स्टाफ भवन के अंदर होने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना कॉलेज के लिए बड़े खतरे की घंटी साबित हुई।

कॉलेज अध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने बताया कि विद्युत विभाग को कई बार इस खतरे की लिखित सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यदि यह हादसा व्यस्त समय में होता तो परिणाम भयावह हो सकते थे। उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही को गंभीर बताया और उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।कॉलेज प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द यह हाईटेंशन लाइन हटाई नहीं गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही, विभाग और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है। स्थानीय जनता और अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts