JEE Main 2027 के पहले सेशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कल शाम तक के आंकड़ों के अनुसार अब तक 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. इनमें से 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन फीस भी जमा कर चुके हैं. ऐसे में जो छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं उनके पास आवेदन करने का मौका है. बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की सुविधा 22 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी.NTA के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए अब तक कुल 13,29,670 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 11,19,062 उम्मीदवारों ने फीस का भुगतान भी पूरा कर लिया है. एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वो आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. बिना अतिरिक्त फीस के आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लेट फीस देनी होगी. लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट खोलें.
- होमपेज पर JEE Main 2027 Registration के विकल्प को चुनें.
- डिजिलॉकर के जरिए लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन शुरू करें.
- आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
- निर्धारित फॉर्मेट में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
- प्रक्रिया पूरी होने पर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें.
परेशानी होने पर यहां लें मदद
आवेदन करते समय किसी तरह की टेक्निकल परेशानी या अन्य समस्या आने पर उम्मीदवार NTA से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 1800-180-4747 जारी किए गए हैं. इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी शिकायत या सवाल jeemain@nta.ac.in पर ईमेल करके भी भेज सकते हैं.















