शामली हरियाणा के कैथल में शनिवार देर रात गुड़ और शक्कर ले जा रहा कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में शामली के गांव पिंडौरा जहांगीरपुर के 22 साल के शाहनवाज की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ मौजूद अमजद घायल हो गया।पिंडौरा जहांगीरपुर के साजिद ने बताया कि शाहनवाज उसका चचेरा भाई था। वह कैंटर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार रात वह शामली सेगुड़ और शक्कर लेकर कैथल जा रहा था। कैथल में दाखिल होते समय उसे नींद की झपकी आ गई और कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में अमजद घायल हो गया। उसका इलाज कराया गया।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा कैथल में हुआ था। परिजनों ने वहीं शिकायत दी है।हादसे की जानकारी मिलने पर थानाभवन विधायक अशरफ अली परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
शादी की चल रही थीं तैयारियां, दिसंबर में होनी थी शादी
शाहनवाज की मौत के बाद गांव में शोक है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाहनवाजके पिता याकूब भी गुड़ और शक्कर बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।चचेरे भाई इसरार ने बताया कि शाहनवाज क्रेशर से गुड़ और शक्कर लेकर हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर जाता था। वह पांच भाई-बहनों में से एक था। उसकी शादी कैराना में तय हुई थी और दिसंबर में होनी थी।इसरार के मुताबिक, 12 दिन पहले चाचा कय्यूम का बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद शादी तीन महीने आगे बढ़ा दी गई थी। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे थे














