पति से झगड़ा पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान.

बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव में  एक दर्दनाक घटना सामने आई। विवाह के महज एक वर्ष बाद ही 20 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने बंद कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार तरखरी गांव निवासी रवि साहू की पत्नी रविवार दोपहर अपने कमरे में थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना गिरवां पुलिस को दी।सूचना मिलते ही गिरवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो महिला फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि पति रवि साहू 10 दिन पहले ही रायपुर से कमाकर घर लौटा था।पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है।

हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। वहीं मृतका की मां रजनी ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में गिरवां थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल ने बताया सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts