शादी के ऑर्डर के लिए तैयार फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख.

शामली जलालाबाद कस्बे के गंगोह रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग में शादी-ब्याह के ऑर्डर के लिए तैयार किया जा रहा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।गोदाम से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गोदाम स्वामी नादिर ने बताया कि शादी का सीजन होने के कारण इन दिनों गोदाम में फर्नीचर तैयार करने का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे कारीगर काम खत्म कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा और उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो गोदाम आग की लपटों से घिरा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सोफा, बेड, दीवान, फोम और लकड़ी काटने की मशीनें जल चुकी थीं। आग से गोदाम में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts