सफल हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल कार्यक्रम.

बांदा। प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ के निर्देश में सायं 6 बजे जनपद बांदा में सिविल डिफेंस एयर रेड / ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर, बांदा में जिलाधिकारी अमित आसेरी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान सायं 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन ध्वनित किया गया। सायरन बजते ही चिकित्सालय परिसर सहित निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित कर पूर्ण ब्लैक आउट कर दिया गया। नागरिकों, मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ ने सुरक्षित स्थानों में शरण ली।खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर ध्वनि में दो मिनट तक सायरन बजाया गया। इसके बाद नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने फायर एक्सटिंग्यूशर से छोटी आग बुझाने और फायर सर्विस ने फायर टेंडर से बड़ी आग बुझाने का दमदार प्रदर्शन किया। ध्वस्त भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस विभाग ने शांति व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व सायरन व्यवस्था संभाली। स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस, चिकित्सा कैंप, 108 सेवा, अस्पताल अलर्ट मोड को देखा।

विद्युत विभाग ने ब्लैक आउट व आपूर्ति बहाली देखी। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने का प्रदर्शन किया। नगर पालिका ने पेयजल, सफाई व जन-जागरूकता देखा।परिवहन विभाग ने आश्रय स्थलों तक वाहन व्यवस्था की। होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, पीआरडी, युवा कल्याण व आपदा मित्र ने हर मोर्चे पर सहयोग किया। डीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति / हवाई हमले के समय आम नागरिकों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जान-माल की सुरक्षा हेतु त्वरित कार्यवाही की क्षमता का परीक्षण करना था।नागरिकों से अपील की गई कि सायरन बजने पर घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें, ब्लैक आउट के नियमों का पालन करें तथा प्रशासन व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts