तिलहर माता मंदिर के तालाब में निकला मगरमच्छ मचा हड़कंप

बबेरू/बांदा। ओरन कस्बे के तिलहर माता मंदिर के तालाब में निकला मगरमच्छ, आस पास हड़कंप, गया सूचना देने के बाद करीब पांच घंटे के बाद वन विभाग टीम के दो जवान पहुंचे लेकिन मगरमच्छ का कुछ नहीं कर पाए। बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ओरन कस्बे के तिलहर माता मंदिर के तालाब में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक मगरमच्छ देखने को मिला है। मगरमच्छ देखने से आसपास हड़कंप मच गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो वन विभाग व ओरन चौकी पुलिस को सूचना दिया। मौके पर ओरन चौकी पुलिस पहुंच गई, लेकिन दो से तीन घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी व विभाग की टीम नहीं पहुंची है। जिससे आसपास दहशत का माहौल है, वही मगरमच्छ देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मगरमच्छ जल्दी नहीं पकड़ा गया, तो कोई बड़ी घटना को अंजाम मगरमच्छ दे सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द विभाग की टीम मौके पर बुलाकर मगरमच्छ को पकड़ने का काम करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts