बाँदा: अवैध तमंचे-कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तार.

बाँदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर अवैध असलहों के खिलाफ चल रहे अभियान में मटौंध पुलिस को सफलता मिली है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 12 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।29/30 जून की रात थाना मटौंध पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दुरेड़ी बाइपास तिराहे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली।

बाँदा: पुजारी के हत्यारे गिरफ्तार-आलाकत्ल डंडा बरामद.

तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत असलहा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मटौंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त बिंदेश्वरी पुत्र कलुवा निवासी दुरेडी, थाना मटौंध, जनपद बांदा का निवासी हैं।आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों पर बाँदा पुलिस का एक्शन लगातार जारी रहेगा। रात हो या दिन, संदिग्ध घूमे तो खैर नहीं। जनता की सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts