बाँदा।एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर काम कर रही कोतवाली पुलिस ने ग्राम तिंदवारा में 20/21 जून की रात छत पर सो रहे बुजुर्ग सच्चिदानंद पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथ लिव-इन में रह रही महिला रोशनी और उसके मामा रामविशाल को गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम तिंदवारा में 20/21 जून की रात बुजुर्ग सच्चिदानंद छत पर सो रहे थे। तभी डंडे से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई चिन्तामणि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एएसपी शिवराज और सीओ नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं।
सिर्फ नीयत साफ होने से काम नहीं कार्रवाई भी दिखे : राज ठाकरे,
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया। जांच में सामने आया कि मृतक के साथ कुछ माह से रह रही अजयगढ़, पन्ना म0प्र0 की रोशनी के मामा रामविशाल पुत्र रामआसरे निवासी जमुनी पुरवा तिंदवारा ने ही आपसी विवाद में बुजुर्ग पर डंडे से हमला किया था।हत्या अपनी आंखों से देखने और मामा को पहचानने के बावजूद रोशनी ने उसे बचाने के लिए पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुनाकर गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आगे दोनों टूट गए। पुलिस ने पहले ही घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया था।दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। एसपी पलाश बंसल ने टीम को इस अंधे कत्ल के तेज खुलासे के लिए शाबाशी दी है।















