मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई,

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की गई।

समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी समारोह में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम भावुक और यादगार बन गया। इस अवसर पर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक (लेखा) हरलाल सिंह, आंकिक शाखा मुजफ्फरनगर, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बनी सिंह, थाना भोपा, उर्दू अनुवादक मंजूर अली, थाना चरथावल, फायरमैन कैशर अब्बास, फायर स्टेशन मुजफ्फरनगर तथा अनुचर विजयपाल सिंह, थाना रामराज शामिल रहे। समारोह का समापन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान, शुभकामनाओं और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts