डॉ. वीरपाल निर्वाल बोले’अनेकता में एकता’ की भावना को करें मजबूत.

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि समाज में बिना किसी भेदभाव के आपसी प्रेम, सौहार्द और सम्मान की भावना के साथ रहना ही एक सशक्त और विकसित समाज की पहचान है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपने-अपने गांवों और मोहल्लों में बैठकें आयोजित कर लोगों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि जनपद में हमेशा अमन-चैन और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई,

उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य पात्र लोगों तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जिला एकीकरण समिति से जोड़कर “अनेकता में एकता” की भावना को मजबूत करने का संदेश दें। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी को समिति का एक आधिकारिक ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे सभी सदस्यों के बीच सूचनाओं का त्वरित और सुचारु आदान-प्रदान हो सके। बैठक में वीना शर्मा, शालू सैनी, शहर काजी तनवीर आलम, होती लाल शर्मा, हरिलाल कौशिक, ब्रह्मा चौहान, अशोक गुप्ता और कंचन आर्य सहित समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया और समिति के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts