शामली जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र के कस्बे में पति-पत्नी के बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा उस समय हुआ जब पीड़िता का पति अपनी दूसरी पत्नी के बच्चे को लेकर डॉक्टर के यहां पहुंचा था। इसी दौरान वहां पहुंची पहली पत्नी की नजर पति पर पड़ गई। महिला ने पति को पकड़ लिया और उसे अपने साथ घर ले गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची, थानाभवन पुलिस पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
शामली जनपद मे शादी होने के बाद और अब दूसरी पत्नी के बच्चों के साथ पीड़ित महिला ने पति को पकड़ा, ओर जमकर हंगामा किया, जहा बाद में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।वही इस मामला थानाभवन क्षेत्र निवासी रिजवाना का कहना है कि करीब 16 वर्ष पूर्व उसकी शादी चौसाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने करीब 16 साल से उसे छोड़ रखा है और इस दौरान दूसरी शादी भी कर ली। महिला का कहना है कि अब वह पति से तलाक चाहती है।
पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक पंचायत हुई थी। इसमें पति ने जिम्मेदार व्यक्तियों को कुछ रकम देकर मामला निपटाने की बात कही थी, लेकिन तय की गई रकम आज तक उसे नहीं मिली। इस मामले को लेकर न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन बताया जा रहा है। वही अब पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वही इस बारे में। थानां पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जाएगी।














