दिमाग महज हमें चीजें याद रखने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि पूरी पर्सनैलिटी कैसी है ये भी दिमाग फंक्शन से ही तय होता है. ये विचारों, भावनाओं से लेकर हमारे शरीर के हर एक छोटे मूवमेंट को सही तरह से कंट्रोल करने के लिए सबसे आवश्यक अंग है. डेली रूटीन में व्यायाम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और अच्छी बैलेंस डाइट जैसी चीजें फॉलो करके आप दिमाग को हेल्दी रख सकते हैं. एक्सपर्ट ने 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आप भी इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी और ढेर सारा स्ट्रेस, जैसी की चीजें हैं, जिससे ब्रेन को हेल्दी रखना भी किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं है. अगर ब्रेन हेल्थ पर ध्यान न दिा जाए तो उम्र संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, जैसे याद्दाश्त कमजोर होना. तनाव को सही तरह से मैनेज करने के अलावा एक बढ़िया आहार आपके मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.
पहला फूड है अखरोट
जब आप अखरोट के सख्त छिलके को तोड़ते हैं तो उसके ऊपर बने पैटर्न हमारे दिमाग की बनावट की तरह ही दिखाई देते हैं. आपको वॉल नट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. इसे आप व्यंजनों में डाल सकते हैं और पानी में भिगोकर सुबह भी खा सकते हैं. आईएसआईसी हॉस्पिटल में इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपाटोबिलियरी साइंसेज के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर शुभम वात्स्य ने बताया, अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड्स रिच होते हैं और हाई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. यह ब्रेन के न्यूरॉन्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन से प्रोटेक्ट करते हैं जिससे मेमोरी और कॉग्निटिव फंक्शन इंप्रूव होता है.
दूसरा फूड है अंडा
डॉक्टर शुभम वात्स्य ने ब्रेन को स्वस्थ रखने वाला दूसरा बेस्ट फूड बताया है अंडा. उनका कहना है कि एग में प्रोटीन के साथ-साथ कोलीन भी होता है. कोलीन एसिटाइल कोलीन प्रोडक्शन के लिए जरूरी है जो मेमोरी लर्निंग और ओवरऑल ब्रेन कम्युनिकेशन को कंट्रोल करता है.
तीसरा फूड है फैटी फिश
आपके दिमाग और मेमोरी को हेल्दी रखने के लिए आप फैटी फिश को अपनी थाली में शामिल करें. यह ओमेगा 3 फैटी एसिड्स जैसे डीएचए और ईपीए से रिच होती है. डीएचए ब्रेन की बाहरी झिल्ली का एक बड़ा हिस्सा बनाता है और इससे ही कोशिकाएं यानी न्यूरॉन्स को फ्लेक्सिबल और फास्ट बनते हैं.
चौथा फूड है पम्पकिन सीड्स
पम्पकिन सीड्स या कद्दू के बीज भी आपके ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. एक्सपर्ट का कहना है इसमें मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर होता है. जिंक नर्व सिग्नलिंग को सपोर्ट करता है और मैग्नीशियम ब्रेन फॉग और मेंटल एग्जॉशन से हमें बचाता है.
पांचवा फूड, बेरीज और आंवला
आंवला और बेरीज में शक्तिशाली पॉलीफेनोल्स और एंथोसाइनिन होते हैं जो ब्लड ब्रेन बैरियर को क्रॉस करके न्यूरॉन्स में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करते हैं और उम्र संबंधी कॉग्निटिव डिक्लाइन को स्लो डाउन करते हैं.
ये भी है जरूरी
अच्छी डाइट के साथ ये भी जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने शरीर को एक्टिव रखें. रोजाना सही समय पर 7 से 8 घंटे की बढ़िया नींद लें. शरीर को हाइड्रेट रखें और खराब आदतों जैसे धूम्रपान, अल्कोहल से बचें. अपने स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए कुछ ब्रेन एक्सरसाइज कर सकते हैं. जैसे पहेलियां सुलझाना, पढ़ना, नई स्किल्स सीखना.















